google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

महंगाई-भ्रष्टाचार के खिलाफ नवीनगर में राजद का एक दिवसीय धरना

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) महंगाई, भ्रष्टाचार , बदहाल शिक्षा व्यवस्था और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल ने मंगलवार को नवीनगर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के प्रत्याशी रहे अमोद चंद्रवंशी ने किया। धरने पर बैठे राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई काबू न कर पाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, दाल-तेल सब आसमान छू रहे हैं, लेकिन सरकार चुप है। इसके साथ ही प्रखंड स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार, बिचौलियों की मनमानी और योजनाओं में धांधली को भी मुद्दा बनाया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि गरीबों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ बिना रिश्वत दिए नहीं मिल रहा।धरना का नेतृत्व कर रहे अमोद चंद्रवंशी ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा: आज आम आदमी त्रस्त है।

एक तरफ महंगाई से कमर टूट रही है, दूसरी तरफ प्रखंड से पंचायत तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।उन्होंने मांग की कि प्रखंड में भ्रष्टाचार की जांच हो, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और महंगाई पर तुरंत लगाम लगाई जाए।धरने में शामिल कार्यकर्ताओं ने “महंगाई कम करो”, “भ्रष्टाचार बंद करो”, “नीतीश सरकार मुर्दाबाद” के नारे लगाए। धरने में रामलखन पाल, भोला यादव, रामविलास यादव, पूनम यादव ,मालती देवी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता शामिल रहे


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)