google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सरायकेला-खरसावां में पूल पार्टी के साथ महिलाओं ने किया ज़ुम्बा डांस, बारिश में भी नहीं रुका उत्साह

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 21 मार्च 2026: सरायकेला-खरसावां जिले के वेव इंटरनेशनल में एंकर सत्यजीत की ओर से एक खास पूल पार्टी, डांस एवं ज़ुम्बा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कोल्हान क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पूल में मस्ती करते हुए ज़ुम्बा डांस किया, साथ ही कई तरह के गेम्स और प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

खास बात यह रही कि पूल पार्टी के दौरान तेज बारिश होने लगी, लेकिन इसके बावजूद महिलाओं का उत्साह जरा भी कम नहीं हुआ और वे बारिश में भी लगातार डांस और मस्ती करती रहीं।

आयोजक सत्यजीत ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को घर से बाहर निकालकर उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ शारीरिक रूप से फिट रखना है।

उन्होंने कहा कि ज़ुम्बा डांस एक बेहतरीन फिटनेस एक्टिविटी है, जिसे बढ़ावा देने के लिए वे समय-समय पर इस तरह के आयोजन करते रहते हैं।
कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से काफी लाभ मिलता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)