google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*चालीस बीघा वन भूमि से वन्यजीव प्रतिपालक ने हटवाया अतिक्रमण*

*समाज जागरण*

मीरजापुर : हलिया रेंज अंतर्गत परसिया बीट के कम्पार्टमेंट नंबर पांच सिलहटा वन क्षेत्र में पूर्व में अतिक्रमण वन भूमि से अतिक्रमण को गुरुवार की देर शाम वन्यजीव प्रतिपालक चुर्क भास्कर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में हलिया रेंज के कर्मचारियो  वन दरोगा सूरज  पांडेय, सनी सिंह , वन्यजीव रक्षक नीटू शर्मा, रामदास आदिवासी वनरक्षक शीतला बख्श सिंह, अंकुर शुक्ला ब्रह्मदेव पांडेय आदि वनकर्मियों के साथ चालीस बीघा वन भूमि के अतिक्रमण को खाली कराया गया है.

जिसमें मकान व झोपड़ी झूग्गी को गिराते हुए  बोई गई सरसो की फसल को जेसीबी के द्वारा फ़सल को नष्ट कराकर वनभूमि से अबैध अतिक्रमण को  खाली करवाते हुए वृक्षरोपण 2026  हेतु सुरक्षा खाई व बोनानाली का खुदान कार्य करा दिया गया इस संबंध में वन्यजीव प्रतिपालक चुर्क भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने बताया की हलिया रेंज के अंतर्गत परसिया बीट के कम्पार्टमेंट नंबर पांच सिलहटा  वनभूमि पर किये गए चालीस बीघा अतिक्रमण को खाली कराकर वनभूमि पर वृक्षारोपण के लिए बोननाली व सुरक्षा खाई की खुदाई जेसीबी मशीन से करा दिया गया है


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)