google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में दुकान की शटर तोड़कर 47 मोबाइल उड़ाए

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के संपतचक बाजार में चोरों ने जय अम्बे इलेक्ट्रॉनिक दुकान से 47 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना सोमवार की तड़के सुबह की बताई जा रही है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और सभी डिब्बों से मोबाइल निकाल लिए। चोर चार्जर और खाली डिब्बे छोड़कर फरार हो गए। दुकान संचालक सोनू त्रिपाठी के अनुसार चोरी गए मोबाइलों की कीमत स्थानीय बाजार में करीब 10 से 15 लाख रुपये के बीच आंकी जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में दो युवक बेहद सलीके से मोबाइल निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे यह किसी संगठित गिरोह की करतूत मानी जा रही है। सूचना पर गोपालपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच कराई जा रही है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं दुकान मालिक और स्थानीय लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि चोरी गए मोबाइलों के संबंध में कोई भी जानकारी या संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत थाने को सूचित करें। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)