google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोटा ग्राम पंचायत के कई टोलों में पेयजल की जबरदस्त किल्लत

संवाददाता विनोद कुमार सिंह/ दैनिक समाज जागरण

डाला/ सोनभद्र। विकास खंड चोपन क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के कई टोलों में पेयजल की किल्लत तेजी से बढ रही ,हर घर नल योजना के नाम पर सचिव ग्रामीणों को घुमा रहें गोल गोल। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया, लगाई गुहार
बुधवार को नाबालिक सिंह कैलाश राधेश्याम परमेश्वर संत कुमार छोटे लाल सबिता नैना देवी सुनीता देवी रेनू देवी अंगद कुमार अर्जुन जगदीश जितेंद्र, लाला, कामेश्वर, राजेश बैगा, नंदलाल, मुन्ना, दिलीप छत्रधारी सिंह ने बताया कि कोटा ग्राम पंचायत के टोला छिकराडांड, जडगा खाड़ी, भवानी कटरिया गौराही अहिराडेरा, अगरिया बस्ती, बसुधा, कजरहट, गोरादह में बढ़ती तेज तपन व गर्मी के कारण इन क्षेत्रों का जल स्तर तेजी घट रहा है जिससे कि सरकारी हैंडपंप पानी कम देने लगा है और कई टोला के सरकारी हैंडपंप सूखने के कगार पर है जिससे हम लोग ग्रामीणों को पानी के किल्लतो से जुझना पड रहा है वहीं इसको प्रधान व सचिव को कई बार अवगत करवाया जा चुका है लेकिन अभी तक सुध नहीं लिया गया।
जहा ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कोटा ग्राम पंचायत में हर घर नल योजना के तहत कुछ टोला में नल भी लगवाएं गए लेकिन वह भी समय पानी नहीं आता है और कुछ टोला में तो नल भी नहीं लगा है जो केवल एक मात्र हैंडपंप का सहारा है वह भी सुखने के कगार पर पहुंच गया और गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की आवश्यकता होता है लेकिन पेयजल को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं किया गया है इससे पूर्व वर्ष में जहां पानी कि कमी होता था तो पंचायत द्वारा टैंकर चलवाकर कमी को पूरा किया जाता है वहीं वर्तमान में बंद हैं जिससे परेशान होकर हम सब ग्रामीण जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाया और पेयजल आपूर्ति हेतु गुहार लगाई। और विकल्प के रूप में इन क्षेत्रों में जल्द से जल्द पानी का टैंकर लगवाने का कृपा करें।
इस संबंध में एडीओ पंचायत चोपन ने कहा कि जिन क्षेत्रों में हर घर नल योजना के तहत नल लगा होगा अगर वहा पेयजल की समस्या होगी तो प्रधान /सचिव से प्रत्रक मिलेगा तो वहा विकल्प के रूप में पानी का टैकर लगवाएं जायेंगे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)