समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। विकासखंड क्षेत्र के पंचायत भवन आयर बाजार में सुधा सर्जिकल मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में लगभग 60 मरीजों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया। भीषण गर्मी, हीट स्ट्रोक एवं मौसम जनित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल की ओर से यह विशेष स्वास्थ्य अभियान चलाया गया, जिसमें गरीब एवं असहाय लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. आर के सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित अन्य चिकित्सक मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया और आवश्यक दवाइयां वितरित कीं।
इस अवसर पर सूर्य प्रकाश मौर्य उर्फ ‘भीम’ प्रधान ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते बीमारियों का उपचार हो सके और लोगों को राहत मिल सके।
क्षेत्रकेआयर ,औरा , कांकलपुर ,कुरौली ,अहिरौली , गहनी समेत कई गांवों के लोगों ने निःशुल्क शिविर से स्वास्थ्य लाभ लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



