google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शक्ति केंद्र औसानपुर सेक्टर एक की बैठक हुई सम्पन्न

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।हरहुआ ब्लाक के औसानपुर ग्राम पंचायत में आज रविवार को भाजपा हरहुआ मण्डल के शक्ति केंद्र औसानपुर सेक्टर एक की बैठक हरहुआ मंडल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय मिश्रा’ के निर्देशन में वरिष्ठ मण्डल उपाध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में केंद्र संयोजक आसुतोष सिंह के आवास पर बैठक सम्पन्न हुई।


बैठक में मोदी जी के ‘मन की बात’ में फ्यूल बचाकर देश को मजबूती देने के आह्वाहन पर उपस्थित बूथ अध्यक्षो ने चर्चा किया। इसके बाद विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा किया गया। समाज मे दिन प्रतिदिन की आम समस्याओं के समाधान और जन आवश्यकताओं जैसी बिंदुओं पर चर्चा हुई। भाजपा के किसी भी इकाई के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ अन्याय ,भेदभाव व शोषण की घटनाओं के निस्तारण पर एकजुट होकर समाधान सहित भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में हर हर महादेव के जयघोष के साथ कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
बैठक में प्रमुख रूप से अरुणेंद्र सिंह, आशुतोष सिंह, बूथ अध्यक्ष गणआनन्द प्रकाश चौबे ,श्यामबिहारी सिंह,प्रदीप कुमार सिंह, ओमप्रकाश उर्फ बादल ,रोहित विश्वकर्मा व दशरथ विश्वकर्मा उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)