google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

फिरोजपुर मंडल में 69वां रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

पंजाब फिरोजपुर जैतो रघुनंदन पराशर

फिरोजपुर ,10 अप्रैल : उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल में आज 69वें रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रेलवे ऑफिसर्स क्लब, फिरोजपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्कूली छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक नितिन गर्ग, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती साक्षी सिंह सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, यूनियनों, एसोसिएशनों एवं फैडरेशनों के प्रतिनिधि तथा उत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की सदस्याएं उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न कार्य क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन के लिए कुल 63 कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।


मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अपने संबोधन में मंडल की उपलब्धियों के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारी भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे तथा उनसे प्रेरणा लेकर अन्य कर्मचारी भी आने वाले समय में सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सभी के संयुक्त प्रयासों से मंडल भविष्य में भी अपने लक्ष्यों को प्राप्त करता रहेगा।उन्होंने यह भी बताया कि नई दिल्ली में आयोजित 69वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में उत्तर रेलवे द्वारा फिरोजपुर मंडल को ‘रेल मदद शील्ड’, ‘पर्यावरण एवं स्वच्छता शील्ड’ तथा ‘सेल्स मैनेजमेंट शील्ड’ सहित कई ग्रुप शील्ड प्रदान की गई हैं, जो मंडल रेलकर्मियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण हैं। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित 69वां रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह का दृश्य।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)