google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

76वां वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

पंकज कुमार पाठक,संवाददाता पदमा, दैनिक समाज जागरण

पदमा-प्रखंड के सरैया स्थित रेवा यादव इंटर कॉलेज में वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग,झारखंड के तत्वावधान में 76वां वन महोत्सव सह वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि बसंत नारायण मेहता , स्थानीय मुखिया शांति देवी,पदमा पंचायत के  मुखिया  अनिल मेहता ,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्या सुशीला देवी व उपस्थित गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किआ।  कार्यक्रम मेंबारी बारी से वक्ताओं के द्वारा वन एवं पेड़ों का  जलवायु पर पड़ने वाले प्रभाव की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।जिला वन पदाधिकारी अजय कुमार ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेड़ो की कटाई न हो इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है ।

हम सबों को अधिकाधिक पेड़ लगाना हमारी नैतिक ज़िम्मेवारी है। पश्चात कार्यक्रम में आये अतिथियों के द्वारा रेवा यादव इंटर कॉलेज प्रांगण में एक एक पेड़ लगया गया। मौके पर     सहायक वन संरक्षक ए के परमार ,वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश सिंह,जगदीश यादव, शंकर यादव,लालकिशोर गुप्ता,प्राचार्य प्रदीप पांडेय, पूर्व पंचायत समिति सदस्या मंजू देवी,पशु चिकित्सा कर्मी ललन यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)