google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अभियान बसेरा–2 के तहत 78 लाभुकों को मिला बंदोबस्ती पर्चा

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
जिलाधिकारी विशाल कुमार राज की अध्यक्षता में अभियान बसेरा–2 के अंतर्गत किशनगंज, पोठिया एवं कोचाधामन प्रखंडों के कुल 78 सुयोग्य लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभुकों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्पष्ट किया कि बंदोबस्ती की गई भूमि बिक्री योग्य नहीं है तथा इसके विक्रय की स्थिति में भूमि स्वतः सरकार के अधीन चली जाएगी।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार सिंह,कोचाधामन, पोठिया एवं किशनगंज के अंचलाधिकारी राहुल कुमार, राजस्व कर्मचारी संजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान बसेरा–2 के तहत भूमिहीन पात्र परिवारों को वैधानिक भूमि अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)