google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पोठिया थाना में जनता दरबार व पुलिस–पब्लिक जनसंवाद आयोजित

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक किशनगंज सागर कुमार झा, आईपीएस द्वारा शुक्रवार को पोठिया थाना परिसर में जनता दरबार एवं पुलिस–पब्लिक जनसंवाद का आयोजन किया गया।


इस दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं एवं बच्चियों से जुड़े अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ-साथ शराब व पशु तस्करी सहित सभी अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया।


उन्होंने सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, नियमित वाहन जांच करने तथा पुलिस–जन सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान थाना के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)