समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख, गणेश दत्त राजू तिवारी
मस्तुरी। छत्तीसगढ़ का प्रथम पर्व हरेली त्योहार सोमवार 17 जुलाई 2023 को प्रतिवर्ष के भांति इस वर्ष भी एकता पैनल द्वारा विधानसभा स्तरीय हरेली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
ग्राम पंचायत महमंद में बाजार मैदान में दोपहर 01:00 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाक्टर चरणदास महंत छ.ग.विधानसभा अध्यक्ष,राजश्री महंत रामसुंदर दास की अध्यक्षता में विशिष्ट अतिथिश्रीमति ज्योत्सना महंत सांसद कोरबा,बैजनाथ चंद्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैंक,सुरेंद्र शर्मा अध्यक्ष कृषक कल्याण परिषद,अर्जुन तिवारी प्रदेश महामंत्री छ.ग,,प्रमोद नगयक अध्यक्ष जिला सहकारी मर्यादित बैंक,शैलेश पांडेय विधायक बिलासपुर,विजय केशरवानी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष,विजय पांडेय अध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस कमेटी,नवीन सिंह मुख्य समाग्री प्रबंधक रेलवे,विकास कुमार कश्यप डी आर एम सी रेलवे बिलासपुर,गुलजार सिंह प्रतिनिधि विधानसभा अध्यक्ष शामिल होंगें।
हरेली त्योहार के कार्यक्रम के दौरान गेड़ी दौड़,नारियल फेंक, कृषि उपकरण व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना किया जाएगा।लोककला छत्तीसगढ़ के कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति किया जाएगा।
हरेली त्योहार में क्षेत्र वासियों को झारा झारा नेवता है। नागेंद्र राय अध्यक्ष ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी..
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



