google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोचाधामन में 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद, टेम्पो जब्त, तस्कर गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
18 जून। जिले में शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त एक टेम्पो को जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में जिले भर में शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 जून को धनपुरा पुलिस पिकेट की टीम रहमतपाड़ा के समीप वाहनों की सघन जांच कर रही थी। जांच के दौरान किशनगंज की ओर से आ रहा एक टेम्पो चालक पुलिस को देखकर वाहन मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली।


तलाशी के दौरान टेम्पो संख्या BR11F1405 से पश्चिम बंगाल निर्मित विभिन्न ब्रांडों की कुल 98.52 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से चालक सुकेश कुमार (25 वर्ष), पिता मागन मेहता, निवासी चांदी कठवा, थाना मुफ्फसिल रानीपत्रा, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शराब, टेम्पो तथा एक मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया।


इस संबंध में कोचाधामन थाना कांड संख्या 332/26 दिनांक 17 जून 2026 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस तस्करी नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच में जुटी है। साथ ही आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर अवैध शराब कारोबार से अर्जित संपत्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के प्रावधानों के तहत जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी।


इस छापेमारी अभियान में कोचाधामन थानाध्यक्ष इजहार आलम, धनपुरा पिकेट प्रभारी प्रदीप कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक प्रतीक्षा कुमार, पीटीसी राजू कुमार साह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)