google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राजनगर के एकेडमिक हाई स्कूल ने अपने ही विद्यालय का तोड़ा रिकॉर्ड।शत प्रतिशत बच्चे प्रथम श्रेणी से हुए पास।

रविकांत गोप,दैनिक समाज जागरण, प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)

झारखंड (20अप्रैल 2024):- जैक बोर्ड 2024 का रिजल्ट आते ही सभी सफल विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखी जा रही है।इस बार राजनगर एकेडमिक हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपने स्कूल के साथ साथ राजनगर प्रखंड का भी नाम रौशन कर दिया है।इस बार ऐकडेमिक हाई स्कूल से कुल 70 छात्र छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा लिखी थी।जिसमे 70 के 70 सभी मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी(फर्स्ट डिवीज़न) प्राप्त कर नया रिकॉर्ड बना लिया है।वहीं स्कूल टॉपर के रूप में राखी दास ने 90 % अंक प्राप्त किया है।वहीं प्रिया किस्कू 87.6%अंक लाकर सेकेंड टॉपर बनी और अनामिका मुर्मू 84.4% अंक प्राप्त कर तीसरी टॉपर रही। वहीं स्कूल के प्रिंसिपल अभिषेक मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)