समाज जागरण विनीत कुमार सिंह
राजातालाब .वाराणसी
आज क्षेत्र के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जक्खिनी के छात्राओं ने यूथ क्लब के अंतर्गत रैली निकाल कर बालिकाओं को स्कूल आने का आह्वान किया।कालेज की प्रधानाचार्या अनामिका ने रैली में कहा सभी अभिभावक की जिम्मेदारी बनती हैं।अपने बालिकाओं को स्कूल भेज कर उन्हें शिक्षा दिलाने में सहयोग करे जिससे बालिकाएं भी बालको के बराबर कंधे से कंधा मिला पर आगे चल सके।आज देश के हर कोने कोने में बालिकाओं ने भी देश का नाम रोशन किया है और आगे भी करे इसके लिए उन्हें शिक्षित होना बहुत जरूरी है।कार्यकम में सुनीता सिंह,सरिता देवी,दीपिका,आशा,सुमन,छाया सिंह,सपना सिंह सहित अन्य शिक्षक और छात्राएं शामिल रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



