google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एसएन मेडिकल कॉलेज में 17 वर्षीय बच्ची के जबड़े का किया गया सफल इलाज

आगरा। 17 वर्षीय साबुन कटरा की रहने वाली बच्ची छत से गिरने के बाद बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसका जबड़ा बुरी तरह तीन टुकड़ों में टूट गया था, जिससे उसका चेहरा विकृत हो गया था, साथ ही उसकी जांघ की हड्डी भी टूट गई थी। आपको बता दें मरीज के परिजनों द्वारा एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती किया गया, जिसमें मरीज को दो बोतल खून चढ़ाया गया। उसके पश्चात जांघ के हड्डी का ऑपरेशन डॉ. रजत कपूर, ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा किया। इसके बाद मरीज का नाक कान गले विभाग में तीन भाग में बुरी तरह टूटे हुए जबड़े की हड्डी का ऑपरेशन किया गया। मरीज के जबड़े का ऑपरेशन डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. प्रीति द्वारा किया गया। मरीज अब स्वस्थ है, व मरीज की छुट्टी कर दी गई है।

प्रमोद कुशवाह कि रिपोर्ट


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)