रविकांत गोप,समाज जागरण प्रखंड संवाददाता राजनगर(सरायकेला)झारखंड
राजनगर( 06 जुलाई 2024):- राजनगर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सरायकेला विधायक चम्पई सोरेन मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र के राजनगर प्रखंड में उनका आगमन हुआ।जहां कदयकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 महीने में राज्य को तेजी से आगे बढ़ने का काम किया है।
राजनगर में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि मैंने राज्य को विकास के पथ पर ले जाने का काम किया है,पांच महीने में शिक्षक बहाली, पुलिस विभाग की बहाली, जनजातीय भाषा पर आधारित शिक्षकों की बहाली, स्वास्थ्य क्षेत्र में मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य बीमायोजना जैसे कई महत्वपूर्ण व कल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति देने का काम किया। अपने गृहजिला सरायकेला में लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की मांग को देखते हुए दो नए डिग्री कॉलेज स्थापना की घोषणा की।
पद में रहने का मलाल तो नही है,लेकिन शिक्षक नियुक्ति समेत कई विभागों में लंबे समय से रिक्त पड़े पदों पर बहाली प्रक्रिया निकालकर युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने की तमन्ना थी लेकिन अपने कार्यों से संतुष्ट हूं।
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि पद की लालसा कभी नहीं रही है। आम जनता के बीच रहकर जनता के काम को करना है।महागठबंधन सरकार का जो भी निर्णय होगा वह उनके लिए मान्य होगा।
क्षेत्र वासियों को रथयात्रा की दी शुभकामनाएं
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन ने समस्त देशवासियों को लोक आस्था के महापर्व रथ यात्रा की शुभकामनाएं दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



