google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए बच्चो को किया गया जागरूक

     अजय दुबे कन्नौज
      ---------------------

कन्नौज। इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल आसकरन पुरवा जनपद कन्नौज में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत हर साल 15 अगस्त को मनाया जाने वाला स्वतंत्रता दिवस अबकी बार और भी यादगार बनने जा रहा है। स्कूल में बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए शहीदों को नमन उनके जीवन परिचय आदि के बारे में बच्चों को बताया गया। बच्चों को अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा फहराने अभियान के अंतर्गत आज इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल आसकरन पुर्वा कन्नौज में आजादी के वीर सपूत आजाद भगत सिंह के जीवन पर आधारित ऑडियो बच्चों को सुनाया गया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता गौतम, स.अ.अमित कुमार श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह अरविंद कुमार दुबे, संदीप मिश्रा व बच्चों ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)