google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत परिवार मचा कोहराम

गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र आगरा मुरादाबाद हाइवे के गांव रसूलपुर के नजदीक मध्य रात्रि करीब एक बजे शादी से वापस होकर हाइवे पार कर रहे ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें ग्रामीण की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
गुन्नौर क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी भगवान सिंह पुत्र लटूरी सिंह अपने गांव में ही तेजपाल के बेटे वीर सिंह की शादी से अपने घर वापिस आ रहा था। तभी रोड पार करते समय गुन्नौर नरौरा हाईवे पर रसूलपुर गांव पर तेज रफ्तार किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर का धमाका इतना तेज था। कि अपने घरो में सो रहे ग्रामीण के कानों तक पहुंच गया। धमाके की आवाज सुनकर हाईवे किनारे घरों के ग्रामीण घटनास्थल पर दौड़ पड़े। तब तक वाहन सवार वाहन लेकर मौके से फरार हो चुका था। रोड पर खून से लथपथ पड़े युवक को देखकर ग्रामीणों ने युवक के घर सूचना दी। मौके पर पहुंचे युवक के परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने फोन कर स्थानीय पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सीएचसी गुन्नौर पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर अजहर अली ने युवक को मृतक घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामभर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई पत्नी  मायावती सहित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। गुन्नौर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वही मृतक अपने से छः बेटी एक बेटा छोड़कर चला गया। मौत से गांव में कोहराम मच गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)