समाज जागरण सत्येंद्र चौरसिया
पलामू (झारखंड)कडरू रांची का रहने वाला अब्दुल हसन ने राज अस्पताल रांची में भर्ती ब्रेन ट्यूमर की एक रोगी को अति दुर्लभ ओ निगेटिव ब्लड देकर जान बचाई।ब्रेन ट्यूमर की एक पीड़ित रोगी को आपातकालीन स्थिति में राज अस्पताल में शल्य क्रिया के लिए भर्ती कराया कराई गई।इस दुर्लभ ग्रुप की उपलब्धता रांची के तमाम ब्लड बैंक में शून्य था।इस विकट परिस्थिति में अब्दुल हसन ने रक्तदान कर शल्य क्रिया में विख्यात न्यूरो सर्जन पी चंद्रा को शल्य क्रिया में अपनी महती भूमिका निभाई।पीड़ित रोगी के परिजन अब्दुल हसन के इस कार्य के लिए शुक्रगुजार है।इस आशय की जानकारी नौडीहा निवासी समाजसेवी तिलक कुमार सिंह ने दी है।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



