चार वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दैनिक समाज जागरण
सोनभद्र/ म्योरपुर। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा जनपद में वाँछित/वारण्टी/पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल के पर्यवेक्षण में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा चार नफर वारण्टी अभियुक्तगण. ओम प्रकाश पुत्र हरिकिशुन निवासी धनखोर थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 46 वर्ष, 02.रामजीत पुत्र मोती निवासी जामपानी थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 45 वर्ष, 03.जमुना पुत्र बुटन निवासी बघमन्दवा थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 70 वर्ष, 04.फूलचन्द पुत्र धरम निवासी बधमन्दवा थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 60 वर्ष को गिरफ्तार कर नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र उ0नि0 मनोज कुमार सिंह चौकी प्रभारी लिलासी थाना म्योरपुर ,हे0का0 प्रमोद कुमार यादव थाना म्योरपुर जनपद सोनभद्र मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



