google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हरदोई: सर्व समाज को साथ लेकर चलना ही क्षत्रितत्व -राजपाल सिंह

मतुआ में आयोजित हुई क्षत्रिय महासभा की छठवीं जन संपर्क बैठक

हरदोई । क्षत्रिय महासभा की ओर से आने वाले पांच अक्टूबर दशहरा विजयी दशमी पर्व को ऐतिहासिक बनाने को लेकर चलाए जा रहे जन संपर्क अभियान में रविवार को सुरसा क्षेत्र के मतुआ में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें महासभा के पदाधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय लोगों द्धारा जरूमदों व असहायों के उत्थान और समाज को संगठित करने पर चर्चा की गई।
बैठक आयोजन ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह व संचालन संजय सिंह भिरिया ने किया।लोगों को सबोंधित करते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने कहा की आज के समय में समाज और देश के उत्थान और प्रत्येक जरूरत मंद और असहाय की मदद के लिए सर्व समाज को साथ लेकर चलना अत्यंत जरूरी है।हम सभी को अन्य जाति धर्म के लोगों को भी एक जुटता में पिरोना है।इस दौरान उन्होंने लोगों से आने वाले दशहरा पर आर आर इंटर कालेज में पहुचकर ऐतिहासिक भीड जुटाने का आवाहन किया।महासभा की युवा मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कसरावां अशोक सिंह व आचार्य शिवशरण सिंह महामंत्री राजेश सिंह एस के सिंह लालू कुलदीप सिंह शशी कुमार सिंह देवेंद्र सिंह मनीश सिंह दीपू सिंह औरेनी आदि ने बैठक में अपने अपने विचार व्यक्त किए।इस मौके पर प्रमुख रूप से बिपिन सिंह, मनीष सिंह चढिया ,रानू सिंह सैदपुर, मनोज सिंह, दल बहादुर सिंह, रीतेश सिंह बहर ,सुधीर सिंह ,अजय सिंह आदि मौजूद।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)