google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान

रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब

समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराए जाने से शाम ढलते ही रामलीला मैदान और आसपास का इलाका अंधेरे में डूब जाता है। रामलीला आयोजन नजदीक होने के कारण स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

रामलीला मैदान में शाम के समय बच्चे खेलकूद करते हैं। इसके अलावा यहां समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित होते रहते हैं। हाईमास्ट लाइट खराब होने के कारण शाम के बाद मैदान में अंधेरा छा जाता है। मैदान से गुरमा चौराहे की ओर आने-जाने वाले लोगों को भी रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के मौसम में अंधेरे के कारण विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है।

सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब

स्थानीय लोगों के मुताबिक रामलीला मैदान के अलावा सड़क किनारे लगे कई विद्युत पोलों की लाइटें भी खराब पड़ी हैं। इससे क्षेत्र की प्रकाश व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि हाईमास्ट समेत खराब पड़ी अन्य लाइटों की समस्या के संबंध में सभासद और संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।

रामलीला से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

रामलीला आयोजन नजदीक होने के कारण स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। रामलीला के दौरान मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और बच्चों की आवाजाही होती है। ऐसे में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जरूरी है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रामलीला शुरू होने से पहले हाईमास्ट लाइट को चालू कराने के साथ ही सड़क किनारे खराब पड़ी सभी लाइटों की भी मरम्मत कराई जाए।

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग करने वालों में सभासद प्रतिनिधि मनोज कुमार, चंदन सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, शुभम गुप्ता, किशन भारती, इंद्रदेव कनौजिया, राजकुमार, विनोद विश्वकर्मा, चिंटू चौबे, अंकित कुमार सहित अन्य स्थानीय लोग शामिल हैं।

ईओ बोले—जल्द भेजकर कराया जाएगा ठीक

इस संबंध में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार सरोज से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि जल्द ही इलेक्ट्रिशियन को भेजकर हाईमास्ट लाइट को ठीक करा दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि रामलीला शुरू होने से पहले हाईमास्ट समेत क्षेत्र में खराब पड़ी अन्य लाइटों को भी दुरुस्त कराकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आयोजन के दौरान लोगों को अंधेरे की समस्या का सामना न करना पड़े।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
    इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…
  • चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
    रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं…
  • गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
    समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
  • लाखों के जेवरात से भरा बैग मिला, ईमानदारी दिखाकर पुलिस को सौंपा
    *गुन्नौर में दंपति का बस स्टैंड पर छूटा था बैग, पुलिस ने दस्तावेजों से तलाश कर लौटाया पूरा सामान**समाज जागरण यशवीर यादव।** गुन्नौर नगर के नेहरू चौक पर रविवार सुबह दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दंपति का जेवरात, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग छूट गया। बैग में लाखों रुपये का…
  • टीएमयू के फॉरेंसिक वीक में एक्सपर्ट
    डॉ. अनुपमा रैना का होगा व्याख्यान
    तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर के पांच दिनी कार्यक्रम फॉरेंसिक सप्ताह- प्रामाण 2.0 का शंखनाद 22 सितंबर को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर के पांच दिनी…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)