google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

बताया गया कि मुलाकात के दौरान अमित यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, क्षेत्र में पार्टी संगठन की स्थिति और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।

मुलाकात के बाद अमित यादव ने बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी विधानसभा क्षेत्रों में बारीकी से सर्वे कराएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ही प्रत्याशियों के चयन और चुनावी रणनीति को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अमित यादव के मुताबिक, प्रत्याशी चयन के दौरान समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को भी ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जमीनी स्तर की स्थिति और कार्यकर्ताओं की सक्रियता सहित विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर चुनावी रणनीति तैयार करेगा।

अमित यादव और अखिलेश यादव की इस मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी मुलाकात को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, अभी तक किसी प्रत्याशी के नाम को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में गुन्नौर क्षेत्र में सपा की गतिविधियां किस दिशा में आगे बढ़ती हैं, इस पर राजनीतिक जानकारों और कार्यकर्ताओं की नजर बनी हुई है।

  • ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थार ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत
    इटेड़ा गोलचक्कर के पास हादसा, पत्नी घायल; थार पुलिस के कब्जे में, आरोपी चालक की तलाश जारी ग्रेटर नोएडा वेस्ट। थाना बिसरख क्षेत्र में 21 सितंबर को एक कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति और उसकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार…
  • चार माह से हाईमास्ट बंद, अंधेरे में गुरमा रामलीला मैदान
    रामलीला से पहले प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग, सड़क किनारे कई लाइटें भी खराब समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के गुरमा रामलीला मैदान में लगी हाईमास्ट लाइट पिछले करीब चार माह से खराब पड़ी है। लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था ठप होने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं…
  • गुन्नौर में 2027 चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, अमित यादव ने अखिलेश यादव से की मुलाकात
    समाज जागरण संवाददाता | गुन्नौर। गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता अमित यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद गुन्नौर विधानसभा…
  • लाखों के जेवरात से भरा बैग मिला, ईमानदारी दिखाकर पुलिस को सौंपा
    *गुन्नौर में दंपति का बस स्टैंड पर छूटा था बैग, पुलिस ने दस्तावेजों से तलाश कर लौटाया पूरा सामान**समाज जागरण यशवीर यादव।** गुन्नौर नगर के नेहरू चौक पर रविवार सुबह दिल्ली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे दंपति का जेवरात, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग छूट गया। बैग में लाखों रुपये का…
  • टीएमयू के फॉरेंसिक वीक में एक्सपर्ट
    डॉ. अनुपमा रैना का होगा व्याख्यान
    तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर के पांच दिनी कार्यक्रम फॉरेंसिक सप्ताह- प्रामाण 2.0 का शंखनाद 22 सितंबर को तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ एलाइड एंड हेल्थकेयर साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर के पांच दिनी…

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)