पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्राओं को किया गया सम्मानित
समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में संजय मेमोरियल वूमेंस कॉलेज केराकतपुर लोहता के छात्राओं के बीच चित्र कला प्रतियोगिता व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन शशिकांत सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं को जागरूक करने व सतत् आजीविका से जोड़ने और समाज में भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत कालेज के छात्राओं के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
शशि कांत सिंह ने कहाकि महिलाएं हमारे समाज की आधारशिला है। जिन्हें विकास की ओर अग्रसर करने के लिए हम विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक एवं स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे है। विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अच्छी पेंटिंग बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने समाज में अपनी बराबरी के अधिकार लेने का संकल्प लिया।साथ ही छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से महिलाओं द्वारा निभाई जाने वाली विभिन्न भूमिकाओं को दर्शाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रबंधक अभिषेक सिंह, डायरेक्टर आई पी पांडेय,प्राचार्य डॉ विष्णु प्रकाश,अतुल ,डॉ दीपिका, डॉ सुनीता और उर्वशी सिंह,अंजली चौबे,आंकाक्षा चौबे,आकांक्षा उपाध्याय,सोनम पांडेय,श्वेता सिंह सहित अन्य छात्राएं उपस्थित रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



