google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Noida News: मन को ज्ञान से रोशन करने का उत्सव है दिवाली

ब्रह्माकुमारी संगठन के सेक्टर 33 सेवाकेंद्र में दिवाली कार्यक्रम

ब्रम्हाकुमारी के सेक्टर 33 स्थित सेवा केंद्र पर दीपावली का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी मंजू दीदी ने कहा कि त्यौहार भारत की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता के समन्वय सेतु व नैतिक मूल्यों की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण हैं।

दीपावली उत्सव मन के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान से रोशन करने का उत्सव है। अज्ञानता के तिमिर से ही जीवन में समस्याओं का आगमन होता है। जीवन को निरंतर प्रकाशवान बनाए रखने के लिए सत्य ज्ञान की ज्योति प्रज्वलित करनी चाहिए।सकारात्मक संकल्पों व राजयोग से सात्विक भावनाओं की आत्मज्योति प्रज्जवलित होती है। आत्मज्योति जगाने से मानव के मन में छाया अज्ञान अंधकार दूर होगा। सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा।

इस अवसर पर भारतीय प्राचीन संस्कृति के अनुरुप विभिन्न देवी-देवताओं की महिमा पर आधारित गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जिसने बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ममता दीदी, मोनिका बहन, पूनम बहन, कामना बहन, राजीव भाई, निपुण भाई, उमेश भाई व अन्य भाई बहनों ने दीप प्रज्वलित कर रोशनी के पर्व को मनाया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)