google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज प्रखंड परिसर में SDRF ने किया बाढ़ बचाव का मॉक ड्रिल, लोगों को दिए सुरक्षा के टिप्स

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
20 जून।आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों के तहत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम ने किशनगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल (परीक्षण अभ्यास) आयोजित किया। इस दौरान टीम ने बाढ़ जैसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित निकालने, राहत पहुंचाने तथा बचाव कार्यों की विभिन्न प्रक्रियाओं का प्रदर्शन किया।


मॉक ड्रिल के दौरान SDRF के जवानों ने नाव, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय सहित अन्य आवश्यक बचाव उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी। टीम ने यह भी बताया कि बाढ़ की स्थिति में लोगों को घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए और समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच जाना चाहिए।


अभ्यास के दौरान पशुओं को सुरक्षित रखने, बाढ़ के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने, किसी व्यक्ति के डूबने की स्थिति में उसे बचाने तथा गंभीर परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले कदमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय लोगों को बाढ़ के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, आपदा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों और प्राथमिक उपचार से जुड़ी आवश्यक जानकारियां भी प्रदान की गईं।


SDRF अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। अंचल अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक बनाने के साथ-साथ किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायक होते हैं।


कार्यक्रम में अंचल अधिकारी राहुल कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चिरंजीव कुमार शर्मा, राजस्व अधिकारी गंगाराम टुडू, SDRF टीम के कमांडर मनोज पासवान, प्रखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
यह मॉक ड्रिल आगामी मानसून और संभावित बाढ़ की चुनौतियों को देखते हुए आयोजित किया गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)