समाज जागरण: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (R.A.M.) पार्टी के पदाधिकारियों ने भरत तिवारी प्रकरण को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।
पार्टी पदाधिकारियों का आरोप है कि बिहार पुलिस द्वारा भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर कर उनकी हत्या की गई है। इसी आरोप के आधार पर राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में जिलाधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि भरत तिवारी प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या दोषी अधिकारियों की भूमिका सामने आती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि न्याय और पारदर्शिता लोकतंत्र की मूल भावना है तथा किसी भी मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि वे इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



