समाज जागरण दीपक सरकार
छतरपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार दोपहर 12 बजे कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के द्वारा प्रखंड स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू, विश्व सूत्री प्रखंड अध्यक्ष गोपाल सिंह, अप परियोजना निर्देशक आत्मा पलामू प्रवीण राज, बीटीएम मेदिनीनगर सुमित वर्मा सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से किया। मेले में प्रखंड के किसानों ने अपने खेतों में उत्पादित फल फूल और सब्जी की प्रदर्शनी लगाई। वही उप परियोजना निर्देशक ने किसानों को उन्नत खेती को लेकर जानकारी दी। इस मौके पर छतरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि किसानों के आमदनी बढ़ाने के लिए आम बागवानी एक अच्छा विकल्प है। और आगे उन्होंने बताया कि अगर आप अपने खेत में आम बागवानी लगवाना चाह रहे हैं, तो आप अपने पंचायत के रोजगार सेवक से मिले, नहीं समझ में आता है तो आप सीधे मुझसे संपर्क करें। वही छतरपुर विश्व सूत्री अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि प्रखंड के किसान काफी मेहनती है, उन्हें पानी की व्यवस्था और खेती करने की तरीके का प्रशिक्षण मिलता तो किसानों की आय में काफी वृद्धि होता। इस मौके पर खजूरी नौडीहा मुखिया हरेंद्र सिंह, अरुण कुमार यादव, अमित कुमार, सुनैना कुमारी, शशि रंजन समेत कई किसान मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



