समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ पाटना गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही छात्रा गायत्री के साथ हुई दरिंदगी पे हर कोई न्याय मांग रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को पटना जिले के पालीगंज में छात्रों ने बेटी को न्याय दिलाने को लेकर कैंडल मार्च निकला। यह कैंडल मार्च बिहटा मोड़ से शुरू होकर नगर बाजार के भ्रमण करते हुए पुनः बिहटा मोड़ पर आकर समाप्त हो गया। कैंडल मार्च में शामिल छात्रों ने नारे लगाते हुए बोल रहे थे कि “बेटी को न्याय दो, दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर उसे फंसी की सजा दो” के नारे लगाते हुए भ्रमण कर रहे थे। इस अवसर पर मृत्यंजय शर्मा, प्रशांत कुमार, गौतम कुमार सहित सैकड़ों छात्र शामिल थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



