समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश
पटना/ ” पूजा के आड़ में अश्लीलता के विरुद्ध कार्यवाई की जाएगी।” ये बाते पटना जिले के खिरिमोड थाने में सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कही।
जानकारी के अनुसार आगामी 23 जनवरी को इलाके में सरस्वती पूजा मनाई जाएगी। जिसके दौरान शांति ब्यवस्था बनाई रखने को लेकर पटना जिले के खिरिमोड थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया। मौके पर मौजूद बुद्धिजीवियों, जन प्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं से थानाध्यक्ष ने इलाके की जायजा लिए। साथ ही इलाके में पूजा पाठ के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर सभी से विचार विमर्श भी किया। उसके बाद थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा पाठ जीवन मे खुशियां लेकर आती है। जिसे खुशी व उत्साह पूर्वक आपसी प्रेम, सौहार्द्य व भाईचारे के साथ मनानी चाहिए। लेकिन सभी लोग एक जैसे नही होते। कुछ उपद्रवी भी होते है जो शांति व्यवस्था भंग करने की प्रयास करता है। ऐसे लोगो पर पुलिस की निगाहें होंगी। साथ ही उन्होंने शांति व्यवस्था बनाये रखने में ग्रामीणों की सहयोग मांगी है।
साथ ही उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पूजा पाठ के दौरान अश्लीलता देखने को मिलती है। कही कही शिक्षा के दरबारों में भी पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की आड़ में अश्लील गाने पर लड़के तथा लड़कियों के साथ कुछ शिक्षकों को भी ठुमके लगाते देखी जाती है। वैसे शिक्षक व छात्र मर्यादा का उलंघन करते है जो अशोभनीय है। विचारणीय है कि बच्चे तो बच्चे है ही लेकिन उनके भविष्य निर्माता कहे जानेवाले शिक्षक भी अमर्यादित हो तो बच्चे कितने व्यवहारिक होंगे? साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा पाठ के दौरान अश्लीलता से दूर रहे, डीजे नही बजाए और शांति माहौल में पूजा पाठ करे। यदि कही अशांति की स्थिति उतपन्न हो तो समय रहते पुलिस को सूचित करें ताकि उसे नियंत्रित किया जा सके। यदि किसी ने अशांति फैलाने व अश्लीलता का प्रदर्शन किया तो उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
मौके पर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पुलिस पदाधिकारी कृष्णानंद प्रसाद, राधेश्याम सिंह, पत्रकार वेद प्रकाश, राजकुमार कुशवाहा, मो. शहजाद, लालकेश्वर यादव, नागेंद्र कुमार, जुबैर अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, बुन्देल यादव, रघुवेन्द्र शर्मा, रामकिशुन मोची व संतोष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



