google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर विचार एवं गोष्ठी का किया गया आयोजन

उपेन्द्र तिवारी/ समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। होटल ग्रीन स्टार में अंत्योदय एवं एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति के अध्यक्षता में विचार एवं गोष्ठी का शानदार आयोजन किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का चिंतन भारत की प्रगतिशीलता सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण राष्ट्रवाद व देश के संसाधनों का अंतिम व्यक्ति तक सरकार के द्वारा पहुंचा जाना रहा. जिस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार प्रधानमंत्री अन्न योजना, हर गरीब का पक्का घर, गांव गांव सड़कों का जाल, उज्ज्वला योजना, अमेरिका के भारी टैरिफ के बाद भी जीएसटी में देशवासियों को भारी छूट, विश्व का विभिन्न देशों का सर्वाधिक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त एकमात्र भारत का प्रधानमंत्री का गौरव, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया आदि द्वारा अंत्योदय के विचार को आगे सरकार बढ़ा रहीं हैं। समाजवाद के चिंतक राम मनोहर लोहिया व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों का समन्वय के बीच वर्तमान समय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों की प्रासंगिकता पर देश को कार्य करने के आवश्यकता पर बल देने की बात कही। संरक्षक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बौद्धिक प्रमुख नंदलाल अग्रहरि ने कहा कि गुरु जी गोलवरकर के द्वारा देश में राजनीतिक संकट के मद्देनजर संघ से भारतीय राजनीति में राष्ट्र सेवा हेतू जाने की सलाह दी जिस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने प्रारंभ में इनकार किया परंतु राष्ट्र हित के लिए भारतीय जन संघ की स्थापना के अग्रदूत रहे जो आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में परिणित हुई। ऐतिहासिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी पर लिखी 1965 का रोचक जानकारी विचार मंच परिवार को रखा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद राय ने कहाँ की पंडित दीनदयाल उपाध्याय जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराना चाहते थे परंतु तत्कालीन सरकार के तुष्टिकरण नीति के कारण ऐसा हो ना सका जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल चौक पर झंडा रोहण कर किया गया । एक निशान, एक चुनाव, एक विधान पर सरकार मजबूती से कार्य कर रही। विश्व के घटना चक्र पर भी राय ने प्रकाश डाला। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव एडवोकेट ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा ऐसे महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम रहेगा। डॉ संजय कुमार गुप्ता ने बदलते परिवेश में विभिन्न शब्दों का देश में नया प्रयोग लाक डाउन, सोशल डिस्टेंस, सैनिटाइजर, क्वारीटीन, टैरिफ आदि कों देखने कों गत वर्षो से देखने कों मिला। एक तरफ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोस्ती की बात कहते हैं तो दूसरी तरफ भारी भरकम टैरिफ रूपी आयात की जानें वाली वस्तुओं पर लगाते हैं यह अमेरिकी राष्ट्रपति का दोहरा चरित्र से विश्व हैरत में है। पंडित दीनदयाल के सपने को प्रदेश व केंद्र सरकार साकार कर रहीं हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने हम बदलेंगे युग बदलेगा हम सुधरेंगे युग सुधरेगा व विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट व अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेने व विभिन्न रोचक प्रस्तुति रचनाओं के माध्यम से की। अमवार से पधारे मुकेश कुमार कंनौजिया बिनाका ने अपनी रचना ” जब तक अपने आचरणों में परिवर्तन नहीं लाओगे, घर-घर में हिरणयाकश्यप है, प्रहलाद कैसे बचाओगे ” सुन कर खूब बाबा ही बटोरी. साथ ही बौद्धिक मंच को सराहा। संगोष्ठी कार्यक्रम का संचालन विचार मंच के महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, विंध्यवासिनी प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद गुप्ता एडवोकेट, डॉ राज बहादुर सिंह, उमेश कुमार गुप्ता एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र तिवारी, अजय धनेंद्र जायसवाल एडवोकेट आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)