समाज जागरण
मीरजापुर /हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव में बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मडहे में लगी आग से मडहे में रखी दो मोटर साइकिल सहित दो मोबाइल फोन खाद्यान सामग्री व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है । हलिया थाना क्षेत्र के मवई कला गांव निवासी रामबाबू मौर्य के कच्चे मकान में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी ।ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई आगजनी से मडहे में रखा दो मोटर साइकिल, दो मोबाइल फोन, चार चारपाई, दस पाइप, एक टुल्लू पम्प, गेंहू, चावल, व तीस हजार रूपये नगदी जलकर राख हो गया परिजनों और ग्रामीणों ने बाल्टी व मोटर के जरिए आग बुझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन तब तक आग ने पूरा मडहा को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते मडहे में रखा सामान जलकर राख हो गया आगजनी की घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है। मौके पर पहुँचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मवई कला महेंद्र कुमार ने घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को देते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आगजनी से हुई क्षति की सहायता दिलाने की मांग की है।आगजनी की घटना से करीब चार लाख रूपये की क्षति हुई है
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



