समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर /विकासखंड राजगढ़ के कंपोजिट विद्यालय बघौड़ा में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत विशाल रैली निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि का खंड शिक्षा अधिकारी राजगढ़ संजय यादव ने स्वागत किया। रैली को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली विद्यालय से निकलकर गांव के विभिन्न मजरों से होती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने एक भी बच्चा छूटा संकल्प हमारा टूटा का नारा लगाते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस समय पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान चल रहा है। स्कूल चलो अभियान का मुख्य उद्देश्य 6 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों को नजदीक के विद्यालय में नामांकित कराना है। जिसमें आप सभी के द्वारा एक कड़ी का कार्य किया जाता है। आप सभी अपने-अपने बस्ती में जाएं और और अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों का नाम स्कूलों में दर्ज कराने हेतु मोटिवेट करें। विश्व कला दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा क्राफ्ट प्रदर्शनी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। वार्षिकोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। जहां छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं की ब विदाई की गई।
कार्यक्रम में आलोक कुमार सिंह मंत्री शिक्षक संघ, अशोक कुमार सिंह एआरपी, ग्राम प्रधान बघौड़ा नंदू यादव, बटेश्वर सिंह, चिरंजीवी प्रधानाध्यापक, सतीश कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, जोगिंदर सिंह, सत्य प्रकाश, रवि कुमार गौतम, सुमन लता, विजय कुमार अध्यापक रसोईया एवं स्कूली छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।



