google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आदित्यपुर में 01 जून को निशुल्क अस्थमा शिविर का होगा आयोजन,आस पास के क्षेत्र के मरीज उठाएंगे लाभ

अभय कुमार मिश्रा,दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड

सरायकेला खरसावां (झारखंड) 31 मई 2026: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर चार में एक निशुल्क अस्थमा, सांस एवं एलर्जी जांच शिविर का आयोजन शाम के पांच बजे से लेकर आठ बजे तक किया जाएगा । शिविर में अधिक से अधिक मरीजों स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते है। कुणाल रिलीफ सेंटर के परिसर में आयोजित इस शिविर में मरीजों को उच्च स्तरीय फेफड़ों की जांच, शुगर, बीपी, रक्त जांच, विशेषज्ञ परामर्श और निशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएगी।

डॉक्टर केतन वर्मा के तत्वावधान में हर महीने शिविर का होने जा रहा है आयोजन।

डॉ. केतन वर्मा ने मरीजों को बिना जांच इलाज कराने के खतरों के प्रति जागरूक करेंगे और साथ ही सही परामर्श भी देंगे। डॉक्टर वर्मा ने बताया कि ये अस्थमा की मुफ्त जांच हर महीने के पहले और आखिरी सोमवार को तकनीशियन विकाश कुमार के साथ आयोजन किया जाएगा। जिससे जरूरतमंद मरीजों को कभी मदद मिलेगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)