google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मंदिर से भगवान शंकर की शिवलिंग चोरी मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

समाज जागरण

राजगढ़ मीरजापुर /राजगढ़ थाना क्षेत्र के पूरेनिया गांव में स्थित मंदिर से शंकर जी की शिवलिंग चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा शिवलिंग चोरी किए जाने के बाद गांव में आक्रोश और चिंता का माहौल है। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राजगढ़ थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों से पूछताछ के साथ आसपास की गतिविधियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के लोग जैसे ही सुबह में मंदिर में घुसे शिवलिंग चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई उन्होंने तत्काल इसकी सूचना राजगढ़ थाने को दिए राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

निकरिका गांव में भी चोरों ने समरसेबल का तार और स्टेबलाइजर चोरी कर लिया। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मंदिर से शंकर जी की शिवलिंग चोरी हुई है और उसी के बगल में एक और शंकर जी की शिवलिंग है जिसे चोरों ने नहीं चुराया। यह शिवलिंग बहुत पुरानी भगवान शंकर की शिवलिंग थी।

पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। इस इस संबंध में जब राजगढ़ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे से बात हुई तो उन्होंने कहा कि गांव के ही किसी मधबुद्ध व्यक्ति ने शिवलिंग को हटा दिया था। दोबारा से वहां पर शिवलिंग को लगा दिया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)