लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56 नोएडा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन


नोएडा। लक्ष्मी नारायण मंदिर, सेक्टर-56, नोएडा की मंदिर समिति द्वारा आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 को मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में एक निशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का प्रायोजन आई केयर हॉस्पिटल एवं ब्रिट्स एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया।


शिविर में कुल 210 लोगों की आंखों की जांच की गई। जिन मरीजों को दवाइयों की आवश्यकता थी, उन्हें मौके पर ही दवाइयां उपलब्ध कराई गईं, वहीं जिन लोगों को चश्मे की जरूरत पाई गई, उन्हें निशुल्क नंबर के चश्मे बनाकर दिए जाएंगे।


जांच के दौरान 21 मरीजों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें आई केयर हॉस्पिटल में निशुल्क ऑपरेशन हेतु तिथियां प्रदान की गईं। इन सभी मरीजों का ऑपरेशन पूर्णतः निशुल्क किया जाएगा।


शिविर के दौरान लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए मंदिर समिति के प्रमुख पदाधिकारी श्री ओ पी गोयल, श्री जे एम सेठ, श्री जी के बंसल, श्री आर के भट्ट, श्री हरीश सभरवाल, श्री इंद्रपाल खण्डपुर, श्री अम्बेश भांबरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


शिविर में आए सभी लाभार्थियों के लिए चाय, नाश्ता एवं दोपहर के भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने संपूर्ण आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित किया।


मंदिर समिति के श्री ए के गुप्ता पूरे शिविर के दौरान मार्गदर्शन करते रहे। वहीं समिति की ओर से विशेष रूप से श्री आर एन गुप्ता एवं श्री ओ पी गोयल ने आई केयर हॉस्पिटल के टेक्नीशियन्स, ब्रिट्स एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड तथा सभी वॉलंटियर्स का इस सराहनीय सामाजिक कार्य में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर श्री जे एम सेठ, मैनेजिंग ट्रस्टी, लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)