समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
मेहरमा प्रखंड के खानीचक गांव में चैती दुर्गा पूजा व दुर्गा मंदिर उद्घाटन को लेकर शनिवार को भव्य व आकर्षक कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें करीब 500 महिला यूटी किशोरी वह बच्चियां इस चिलचिलाती धूप में नंगे पांव, शरीर पर गेरुआ वस्त्र, ललाट पर चंदन, हाथ में भगवा ध्वज लिए जय माता दी,हरहर महादेव,जय श्रीराम, जय बजरंग,जय मां दुर्गे आदि का जयकारा लगाते हुए चपरी गांव होते हुए पकडिया स्थित झमरिया नदी पहुंची।जहां कलश में जल भरने के पश्चात पुनः जयकारा लगाते हुए वापस खानीचक स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया गया। तत्पश्चात नवनिर्मित चैती दुर्गा मंदिर का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर तथा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर पंडित धनंजय मिश्र तथा यजमान के रूप में रणविजय राम और उनकी पत्नी अर्चना देवी शामिल थी। रविवार से नवरात्र पाठ प्रारंभ हो जाएगा। मंदिर परिसर में चैती मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर नवमी और दशमी पूजा को भव्य मेले का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष रणविजय कुमार राम,रामसुरेश साह,रामेश्वर राम,नागेश्वर भगत,अर्जुन भगत, दिगंबर राम,नितेश कुमार,जनार्दनमचहली,मुखिया मनोरंजन कुमार,मिहिर महतो,प्रतीक झा,उत्तम पांडे सहित अन्य की भुमिका सराहनीय रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



