google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

करघटी अंडर ब्रिज में पानी का भराव ,ग्रामीण हो रहे परेशान

वेंकटनगर। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा में रेलवे प्रशासन द्वारा निर्मित करघटी अंडर ब्रिज में बरसात होने के कारण पानी का भराव हो गया है। जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किंतु रेलवे प्रशासन द्वारा पानी की निकासी के लिए किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है जिसके कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती है। बताया जाता है कि ग्रामीणजन इसी अंडर ब्रिज होते हुए आवागमन करते हैं और बरसात में पानी का भराव होने के कारण वह गंतव्य तक पहुंच ही नहीं पाते हैं। रेलवे प्रशासन का ध्यान इस और आकर्षित कराया गया किंतु रेलवे प्रशासन द्वारा जनहित के मुद्दे पर अमल नहीं कर रहा है। मीडिया से जुड़े रितेश कुमार गुप्ता का कहना है कि करघटी अंडर ब्रिज अतिव्यस्ततम अंडर ब्रिज है और इसी ब्रिज से वेंकट नगर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के अनेकों ग्राम के लोग आवागमन करते हैं। रेलवे प्रशासन को चाहिए कि बरसात में ब्रिज से पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुलभता हो।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)