जितेंद्र शर्मा
अनुपपुर। जब हाथों में डांडिया की मधुर खनक, कदमों में गरबा की मनमोहक ताल और फिजाओं में आदिशक्ति माँ जगदम्बा की भक्ति का पावन भाव घुलता है, तो लोक-संस्कृति का एक अलौकिक महाकुंभ आकार लेता है। जिला मुख्यालय अनूपपुर में कुछ ऐसा ही दिव्य, मनमोहन और अप्रतिम ऊर्जा से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला, जहाँ कला प्रोडक्शन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय भव्य ‘ढोली तारों डांडिया सीजन 15’ का ऐतिहासिक और सफल समापन हुआ। भक्ति, कला और संस्कृति के इस अद्भुत समागम को जन-जन तक पहुँचाने और इसे भव्यता के नए शिखर पर स्थापित करने में वरिष्ठ पत्रकार अजय मिश्रा, बीजू थॉमस, किशोर सोनी एवं प्रियम शुक्ला की अभूतपूर्व और मार्गदर्शक भूमिका रही।
उत्सव के प्रथम दिन इस पावन सांस्कृतिक मंच का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि अनूपपुर की एसडीएम प्राशी अग्रवाल द्वारा माँ जगदम्बा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने इस अनूठी सांस्कृतिक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना का विस्तार करते हैं। प्रथम दिवस ही 500 से अधिक प्रतिभागियों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के अपार उत्साह ने पूरे परिसर को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। इस दौरान ‘राजधानी न्यूज़’ की टीम ने अजय मिश्रा के कुशल नेतृत्व में कार्यक्रम के प्रत्येक पल को जीवंत रूप में दर्शकों तक पहुँचाया।
कार्यक्रम के दूसरे एवं अंतिम दिन समापन समारोह में शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद हिमाद्री सिंह मुख्य अतिथि के रूप में तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में एवं अभय पांडे अंकित शुक्ला राजा तिवारी विवेक बियानी दीपक सोनी डॉ वीरेंद्र खेस प्रकाश मिश्रा वेद प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे। सांसद हिमाद्री सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह मंच युवाओं और महिलाओं की सांस्कृतिक प्रतिभा को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। अतिथियों ने आयोजन समिति के साथ-साथ व्यापक मीडिया कवरेज की जमकर सराहना की, जिसने इस आयोजन को प्रादेशिक पहचान दिलाई।
इस पूरे दो दिवसीय आयोजन में मनेंद्रगढ़ से आए कलाकारों एवं सांस्कृतिक दल की विशेष प्रस्तुतियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। मनेंद्रगढ़ के इन कलाकारों ने अपने अद्भुत नृत्य कौशल, उत्कृष्ट तालमेल और ऊर्जावान अभिनय से मंच पर ऐसा समां बांधा कि समूचा प्रांगण झूमने पर मजबूर हो गया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इस भव्य आयोजन की सफलता की मजबूत नींव कुशल गरबा प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम पर टिकी थी। प्रशिक्षक अन्नपूर्णा शर्मा, शिवानी वर्मा, ऐश्वर्या थवानी, रूपाली श्रीवास्तव, प्रिंसी रजक, करिश्मा सोनी, तनीषा पांडे, सिमरन विश्वकर्मा, काजल वर्मा, अनमोल नामदेव, महक धमेजा, विजय चौहान (गोपी), विक्की, आकाश प्रजापति, आदर्श द्विवेदी, प्रशांत सिंह एवं प्रेम राव ने प्रतिभागियों को गरबा की विभिन्न शैलियों में पूरी तन्मयता से निपुण बनाया। वहीं, आयोजन समिति के सदस्यों—अनुभव अग्रवाल, प्रियम शुक्ला, आशीष अग्रवाल, आकाश तिवारी, अजय पांडे, सत्यम पांडे, हर्ष श्रीवास्तव, राहुल सिंह चंदेल, सौरभ श्रीवास्तव, प्रकाश चतुर्वेदी, अभिषेक मिश्रा, विमल पांडे, दीपक सोनी, विनय दुबे और विवेक सिंह के दिन-रात के सुव्यवस्थित प्रबंधन ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।
किसी भी बड़े आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में मीडिया की भूमिका रीढ़ की हड्डी के समान होती है, और इस डांडिया महोत्सव को जन-जन की धड़कन बनाने में ‘राजधानी न्यूज़’ का योगदान सर्वोपरि रहा। ‘राजधानी न्यूज़’ के अजय मिश्रा एवं किशोर सोनी ने अपनी सजग पत्रकारिता और सटीक मीडिया कवरेज के माध्यम से इस उत्सव के भक्तिमय माहौल को घर-घर तक पहुँचाया। अजय मिश्रा की दूरदर्शी कवरेज के कारण ही यह सीजन सफलता के नए आयाम गढ़ सका। साथ ही, ‘आज तक भारत’ से बीजू थॉमस तथा ‘थर्ड आई’ से सत्यम पांडे, नितिन मिश्रा व आदर्श मिश्रा ने भी अपना सराहनीय सहयोग प्रदान किया, जबकि तकनीकी और रचनात्मक मोर्चे पर डीजे जुबैर के थिरका देने वाले संगीत और कैमरामैन सागर रैकवार, प्रकाश सोनी व युवराज सिंह के बेहतरीन कैमरावर्क ने हर हसीन पल को मुकम्मल तौर पर सहेजा।
दो दिनों तक चले इस आनंदोत्सव का समापन भव्य पुरस्कार वितरण और आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। कला प्रोडक्शन और समस्त आयोजन समिति ने ‘राजधानी न्यूज़’ और अजय मिश्रा का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मीडिया सहयोग से ही यह कार्यक्रम जिले का सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच बन सका है। अंत में अतिथियों, प्रशिक्षकों, मीडिया सहयोगियों और जिलावासियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आयोजकों ने अगले वर्ष ‘सीजन 16’ को और भी अधिक भव्यता व गरिमा के साथ लाने का संकल्प लिया।
इस शानदार और भव्य आयोजन में न केवल कलाकारों और प्रतिभागियों ने अपनी कला का लोहा मनवाया, बल्कि उत्साह से लबरेज दर्शकों को भी विशेष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आकर्षक वेशभूषा सर्वश्रेष्ठ अनुशासन और ऊर्जावान प्रदर्शन के आधार पर दर्शकों व प्रतिभागियों को चुन-चुनकर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाते ही विजेताओं के चेहरे खिल उठे और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। आयोजकों की इस अनूठी पहल ने न सिर्फ उपस्थित जनसमूह का हौसला बढ़ाया, बल्कि इस महासंगम को हर एक दर्शक के लिए जीवनभर का एक यादगार और अनमोल अनुभव बना दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



