समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के रामेश्वर स्थित पंचक्रोशी यात्रा के तृतीय पड़ाव, पावन रामेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को रोहनिया विधायक डॉ.सुनील पटेल ने रामेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्तकर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
आगामी 24 नवम्बर को देव दीपावली व 30 नवम्बर सोमवार को आयोजित होने वाले काशी के ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेले की तैयारियों का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा, साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित लोगों से जानकारी प्राप्त की। देव दीपावली पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु मंदिर परिसर, घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन तथा उपजिलाधिकारी राजातालाब ,जनसा थानाध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं।
विधायक के साथ प्रमुख रूप से पुजारी प0 अन्नू तिवारी, पूर्व प्रधान रामप्रसाद ,राहुल सिंह , त्रिभुवन मौर्य,रविन्द्र पटेल, अनिल कुमार, बीडीसी विशाल कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



