google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा (पंजी॰) द्वारा माता की चौकी का हुआ भव्य आयोजन।

नोएडा।चैत्र नवरात्र एवं हिन्दू नवसंवत्सर 2083 के शुभ आगमन के पावन अवसर पर आज श्रीरामनवमी को श्रीराम मित्र मंडल,नोएडा (पंजी॰) द्वारा माता की चौकी का भव्य एवं श्रद्धामय आयोजन किया गया।यह आयोजन माँ भगवती की असीम कृपा से अत्यंत भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपने परिवार सहित उपस्थित होकर माँ भगवती के दर्शन किए,पूजा-अर्चना की तथा भजन-कीर्तन में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत माता रानी के सुंदर भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे।


इस अवसर पर श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यगण,विशेषकर उमाशंकर गर्ग (चेयरमैन), धर्मपाल गोयल (अध्यक्ष),डॉ॰ मुन्ना कुमार शर्मा (महासचिव),राजकुमार गर्ग (कार्यकारी अध्यक्ष),राजेंद्र गर्ग (कोषाध्यक्ष),अनिल गोयल (सहकोषाध्यक्ष),आदि ने माता की पूजा की तथा देवी-देवताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतनारायण गोयल,बजरंगलाल गुप्ता,संजय गुप्ता,गौरव मेहरोत्रा,डॉ॰एसपी जैन,पवन गोयल,एसएम गुप्ता,मुकेश गुप्ता,नवीन पोरवाल,मुकेशगोयल,प्रदीप अग्रवाल,अनुज गुप्ता,मुकेश अग्रवाल,मनोज शर्मा,बलराज गोयल,सुशील सिंघल,अनंतवर्मा,चक्रपाणि गोयल सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।


श्रीराम मित्र मंडल नोएडा के महासचिव डॉ॰मुन्ना कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का स्वागत किया एवं श्रीरामनवमी की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।श्रीराम मित्र मंडल के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माँ भगवती से सभी के सुख,शांति और समृद्धि की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)