पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव सहित अनेक कलाकारो द्वारा लगाई गई मां के धाम हाजिरी
समाज जागरण
मीरजापुर /मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम के विन्ध्याचल के रोडवेज परिसर में उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद के सौजन्य व जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार निर्देशन में आयोजित विन्ध्य महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय के अलावा अन्य प्रदेशो/जनपदो के कलाकारो के द्वारा अपने गीतो के माध्यम से मां के दरबार में हाजिरी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अपर आयुक्त प्रशासन राजकुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी पर्यटन संजीव कुमार यादव ने मां के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रभारी पर्यटन संजीव यादव के द्वारा सभी अतिथियो/अधिकारियो का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
विन्ध्य महोत्सव के मंच पर जहां जनपद मीरजापुर के निवासी जानी कजली गायिका पद्मश्री उमिला श्रीवास्तव के देवीगीत व देवी कजरी को सुनकर श्रोतागण भाव विभोर हुए तो वहीं जालंधर पंजाब के सुप्रसिद्ध लोक अनादि मिश्रा न उनकी टीम के द्वारा शानदार लोकगीतो/पंजाबी लोकगीतो की प्रस्तुति कर श्रोताओ को थिरकने पर मजबूर किया गया। अनादि मिश्र के द्वारा देवीगीत से अपने गीतो का शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात मायर्दा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के चरित्र का वर्णन अपने गीतो के माध्यम से किया गया। अनादि मिश्र के द्वारा तत्पश्चात पंजीबी भांगड़ा के अलावा दमादम मस्त कंलदर सहित अनेक भजन की प्रस्तुति करते हुए जब अनादि मिश्रा श्रोताओ के बीच पहुंचे तो उनके गीतो के साथ श्रोतागण भी नृत्य के साथ झूमते नजर आए। सांस्कृतिक मंच पर लखनऊ से पधारे लोकगायक सुरेश कुशवाहा के पारम्परिक गीतो व लोकगायिका जया कुमारी के द्वारा देवी गीत व भोजपुरी गीतो ने लोगो का मन मोहा।
संस्कृति विभाग लखनऊ के सौजन्य सांस्कृति मंच पर आए अमित द्विवेदी व मीना देवी के द्वारा भी अपने लोकगायन व भजन की प्रस्तुति दी गई। लोकगायिका कुसुम पाण्डेय के देवीगीत व जनपद के जाने माने लोकगायक राजेश श्रीवास्तव के द्वारा भी अपनी प्रस्तुति कर लोगो का मनोरंजन कराया गया। कार्यक्रम में देवरिया के प्रकाश चन्द्र राय, भदोही के सुरेश लाल यादव व मिर्जापुर के जाने पहचाने लोकगायक मंट मिश्र के गीतो ने लोगो को देवीमय करते हुय झूमने पर मजबूर किया गया। मिूर्जापुर के अतुल कुमार के द्वारा भी देवीगीत प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात सुन्दर मुन्दर इण्टर कालेज एवं राजकीय बालिका इण्टर कालेज के छात्राओ के द्वारा भी अपनी आकर्षक प्रस्तुति दी गई। विन्ध्य महोत्सव मंच पर अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव के द्वारा प्रस्तुतिकरण करने वाले सभी कालाकरो को देवीचित्र, अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानि किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी, संजय श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम की समस्त देखरेख व मंचीय उत्तर प्रदेश विन्ध्यधाम तीर्थ विकास परिषद मीरजापुर के रूपेश श्रीवास्तव अंजू मौर्या द्वारा किया गया।



