विजय शंकर पांडेय/ समाज जागरण
सोनभद्र। बीआरसी घोरावल के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 व निपुण भारत मिशन के अंतर्गत “हमारे आंगन हमारे बच्चे” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन घोरावल नगर पंचायत सूरज श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सीडीपीओ, बाल विकास परियोजना घोरावल उपस्थित रहे। यह आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग एवं बाल विकास परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय प्रांगण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित बाल वाटिका के अंतर्गत अध्ययनरत प्रत्येक न्याय पंचायत के 5-6 वर्ष के निपुण बच्चों को प्रोत्साहित एवं पुरस्कृत करना रहा। संचालन दीनबंधु त्रिपाठी द्वारा किया गया, जबकि व्यवस्था संचालन में एकेडमिक टीम घोरावल के एआरपी धनंजय द्विवेदी, एआरपी मयंक दुबे, एआरपी ओम प्रकाश, एआरपी अनिल प्रजापति एवं अखिलेश सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्रा, अनिल सिंह, शिवशंकर, अशोक सन्यासी सहित प्रत्येक न्याय पंचायत के नोडल शिक्षण संकुल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं बाल वाटिका के निपुण बच्चों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



