google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा हुआ भव्य भंडारे का आयोजन

आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण

पटवध/ सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटवध सलखन के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान के तरफ से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग जनों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी हजारों की संख्या में भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और भंडारे के आयोजन में सभी लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें समाजसेवी से लेकर सभी लोग मौजूद रहे और उन्होंने कहा यह भव्य भंडारे का आयोजन उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान को काफी सराहा गया।

जिसमें दिव्यांग लोगों का मनोबल भी बढ़ता हुआ दिखाई दिया जिसमें मुख्य रूप से मौजूद उत्तम दिव्यंग सेवा संस्थान के संस्थापक उत्तम सिंह संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष कुमारी रितु चंद्रवंशी संस्थान के आयोजक एवं संयोजक भुवनेश्वर देवगन की छोटू जी नवीन प्रजापति संस्थान के जिलाध्यक्ष रामचंद्र उपाध्यक्ष गोविंद और वहीं समाजसेवी में रमेश सिंह यादव उर्फ जल पुरुष, श्रीमती राधा सिंह, राहुल शर्मा, आकाश जायसवाल, उदय नारायण मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)