google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

छात्राओं द्वारा की जाने वाली शिकायत की अनदेखी नहीं होनी चाहिए: मीना परमार

  • महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने किया बापोड़ा और बीरण राजकीय कन्या स्कूल का औचक निरीक्षण
  • निरीक्षण के दौरान छात्राओं से बात कर जानी समस्याएं

दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]

भिवानी, 20 अक्टूबर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की वाइस चेयरपर्सन मीना परमार ने गांव बापोड़ा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गांव बीरण स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में आंतरिक शिकायत निवारण समितियों की कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि छात्राओं द्वारा की जाने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें। शिकायत की अनदेखी ना करें। शिकायतों पर कार्रवाई में अनदेखी को हरियाणा महिला आयोग बर्दाश्त नहीं करेगा।


निरीक्षण के दौरान मीना परमार ने छात्राओं से बात की और उनकी समस्याओं को जाना। उन्होंने कहा कि यदि उनके साथ किसी भी स्तर पर कुछ भी गलत होता है तो वे उसका विरोध करें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उनको गुड टच और बैड टच के बारे में मालूम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गलत कार्य का विरोध करने में हिचकिचाहट या शर्म महसूस ना करें। वे हमेशा निडर रहें। वे कड़ी मेहनत करें और अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें। छात्राओं को किसी भी प्रकार से घबराने या चिंता करने की जरूरत नहीं है। हरियाणा महिला आयोग हमेशा उनके साथ में खड़ा है। छात्राओं के हितों पर कभी भी आंच नहीं आने दी जाएगी।


मीना परमार ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए कि छात्राओं को पढ़ाई में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। यदि आयोग के पास में किसी प्रकार की कोई शिकायत पहुंचती है तो महिला आयोग उसे पर कड़ा संज्ञान लेगा। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना रहीं है और भारत का नाम दुनिया में रोशन कर रही हैं।


उन्होंने स्कूल परिसर में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने यहां पर छात्राओं के लिए बने शौचालय और पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह, प्राचार्या कुसुम लता, सुल्तान सिंह सरपंच, देवेन्द्र प्रवक्ता, शीतल शर्मा, प्रवेश गौतम, कमल सिंह, डॉ सतपाल सिंह, राजेंद्र थानेदार एवं भूपेंद्र सिंह ठेकेदार आदि उपस्थित रहे ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)