समाज जागरण धनंजय मोदनवाल
पिंडरा
वरुणा गार्डन कैंपस में गणतंत्र दिवस पर आईडब्ल्यूसी ऑफ वाराणसी उदिता – 312 द्वारा एक फन फेस्टिवल का आयोजन किया गया। जिसमें घर में बनी चॉकलेट, बनारसी सूट, ज्वेलरी, घर की जरूरी चीजें, फूड स्टॉल तथा बच्चों द्वारा अनेक गेम्स के स्टॉल लगाए गए। जहां पर वरुणा गार्डन के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इनरव्हील 312 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन श्रीमती आशा अग्रवाल द्वारा उत्सव का उद्घाटन तथा क्लब की अध्यक्ष श्रीमती चारुल अग्रवाल ने क्लब के कार्यों को सभी से सांझा किया, तथा समाज को बेहतर बनाने के लिए क्लब के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व आईपीपी श्रीमती श्वेता गुप्ता तथा संचालन क्लब की कोषाध्यक्ष श्रीमती संजुलिका सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम के दौरान वरुणा गार्डेन वेलफ़ेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शुभम् कुमार अग्रवाल, महासचिव जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विक्रांत कुमार राय उपस्थित रहे।
इनर व्हील क्लब उदिता की सचिव श्रीमती कविता पाठक और अन्य सदस्य ममता सेठी, कुमकुम श्रीवास्तव , केशी सिंह और श्वेता मिश्रा ने सभी को जलपान वितरित किया और कार्यक्रम अपनी सहभागिता दिखाई ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



