google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

असनहर में 51 कलशों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, गणेश पूजा महोत्सव शुरू

समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख

सोनभद्र। बभनी क्षेत्र के असनहर ग्राम पंचायत में पांच दिवसीय गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश पूजा समिति असनहर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सोमवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। आचार्य शिवेश द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की।


रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं और कन्याओं ने 51 कलशों के साथ यात्रा में भाग लिया। वरुण देवता की पूजा-अर्चना के बाद माथे पर कलश लेकर गांव की परिक्रमा की गई। यजमान कमलेश कुशवाहा की पत्नी कलावती देवी ने असनहर के आदर्श तालाब पर पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा। वेद मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पूजा स्थल पर पहुंची।

पूजा स्थल पर कलश स्थापना के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। शोभायात्रा देखने सड़कों पर बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। भगवान गणेश के दर्शन और पूजा के लिए भक्तों की भीड़ जुटी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए बभनी पुलिस मौके पर तैनात रही। कार्यक्रम में गणेश पूजा समिति के अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष सूरज लाल, मुकुटधारी अनिल सोनी, रमेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा और ब्रह्मा कुशवाहा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)