google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

घघरा में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति गठित, 10 अक्टूबर से होगा रामलीला का मंचन

समाज जागरण/ सन्तोष कुमार

सोनभद्र। बभनी क्षेत्र के घघरा गांव में दुर्गा पूजा और रामलीला समिति का गठन किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। तय हुआ कि 10 अक्टूबर से रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं 17 अक्टूबर से कलश यात्रा निकाली जाएगी और दुर्गा मां की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति घघरा की बैठक नील कंठेश्वर महादेव मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रधान प्रतिनिधि लक्ष्मीनारायण ने की। इसका संचालन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीत सिंह खरवार ने किया। बैठक में दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार चुने गए। लालमन सिंह खरवार को उपाध्यक्ष/संयोजक बनाया गया। राजेंद्र प्रसाद (बीडीसी प्रतिनिधि) कोषाध्यक्ष चुने गए। इस दौरान अशोक कुमार, जगदीश प्रसाद, राजेश कुमार दुबे, श्यामज्ञान, विश्वनाथ, श्याम बिहारी, अविनाश कुमार, भोला प्रसाद और श्यामसुंदर समेत सैकड़ों ग्रामीण जनता उपस्थित रही। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि रामलीला का मंचन 10 अक्टूबर से ही शुरू होगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)