google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन, कामधेनु गाय-बछड़ा भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया अभिनंदन

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता

चांडिल/झारखंड :
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कार्निवाल वेंकट हॉल प्रांगण में भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं धरती माता की सेवा का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू तथा झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबुलाल मरांडी की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

भाजपा किसान मोर्चा परिवार की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन का भारतीय संस्कृति, समृद्धि एवं किसान अस्मिता के प्रतीक कामधेनु गाय एवं बछड़ा भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल सह प्रभारी, भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश बिजय कोईरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने तथा धरती माता की सेवा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, किसान मोर्चा पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)